नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर एक लाख नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस

चुनाव की तैयारियों में जुटी कांगे्रस को प्रदेश संगठन से नैनीताल जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट मिला है। जिले में कुल छह विधानसभा सीट है। इसमें हल्द्वानी लालकुआं कालाढूंगी व रामनगर मैदानी और भीमताल नैनीताल सीट पर्वतीय इलाके में है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:19 AM (IST)
नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर एक लाख नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस
नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर एक लाख नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : चुनाव की तैयारियों में जुटी कांगे्रस को प्रदेश संगठन से नैनीताल जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट मिला है। जिले में कुल छह विधानसभा सीट है। इसमें हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर मैदानी और भीमताल, नैनीताल सीट पर्वतीय इलाके में है। पार्टी के निर्देशों के मुताबिक हर मैदानी सीट पर 20 हजार व पहाड़ में 10-10 हजार नए सदस्य जोड़े जाएंगे। जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष के पास हर सदस्य का पूरा ब्यौरा रहेगा। 31 अक्टूबर तक लक्ष्य हासिल करना होगा।

चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश के सभी 13 जिलों में सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाकर आम जनता के बीच जाने की तैयारियों में जुटी है। बूथ मैनेजमेंट में इन सदस्यों का खासा योगदान रहेगा। बीते गुरुवार यानी 16 सितंबर को दून में सभी जिलाध्यक्षों व महानगरों अध्यक्षों संग पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने इस मुद्दे को लेकर बैठक भी की थी। हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि बैठक में पीसीसी चीफ ने पदाधिकारियों के सुझावों को भी अभियान में शामिल करने को कहा। राहुल के मुताबिक हल्द्वानी विधानसभा में समय रहते लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल्द पदाधिकारियों संग रणनीति बनाई जाएगी।

शनिवार को कई जगह अभियान

कांग्रेस की तरफ से शनिवार को बनभूलपुरा व अन्य इलाकों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। 31 अक्टूबर तक तेजी से सदस्यता अभियान चलेगा।

chat bot
आपका साथी