भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने गठित की बूथ कमेटियां

कांग्रेसी बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस बेरोजगारी महंगाई व किसानों की बदहाली के मद्दों पर चुनाव लड़ेगी। महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा झूठी बातें प्रचारित कर माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 08:05 PM (IST)
भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने गठित की बूथ कमेटियां
गुनीपुर जीवानंद न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी की पोलिंग बूथ कमेटियों का गठन किया गया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा झूठी बातें प्रचारित कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसी बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की बदहाली के मद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि मासिक बैठक में सभी कमेटियों व पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाए। गुनीपुर जीवानंद न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी की पोलिंग बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इसमें श्याम सिंह बिष्ट, नीरज तिवाड़ी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कविंद्र सिंह, दलीप किरौला, ललित आर्य, गणेश भंडारी, रमेश निगल्टिया, ललित जोशी व परवीन भट्ट को बूथ अध्यक्ष बनाया गया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम सनवाल, विधानसभा प्रभारी मयंक भट्ट, तारा सिंह नेगी, भोला दत्त भट्ट, संजय किरौला, पूरन सिंह खनी, कुंदन सिंह नेगी, भगवती बिष्ट, सोनू बिष्ट, अनिल पडलिया आदि मौजूद रहे।

महानगर महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार

महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट ने शनिवार को शीशमहल में कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें दुर्गा घुघत्याल को उपाध्यक्ष, विमला सनवाल को महामंत्री, गीता बिष्ट को महामंत्री, विद्या जोशी व मालती देवड़ी को सचिव, जानकी बिष्ट, पुष्पा बिष्ट व मीना अधिकारी को सदस्य मनोनीत किया गया। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी