कांग्रेस महिला प्रदेश अध्‍यक्ष ने सरकार को बताया फेल, बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। इसमें महिला प्रदेश अध्‍यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि बीजेपी शासन पूरी तरह से फेल है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:44 AM (IST)
कांग्रेस महिला प्रदेश अध्‍यक्ष ने सरकार को बताया फेल, बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर
पदाधिकारियों ने कहा कि गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को ग्रामीणों को बताना होगा।

जागरण संवाददाता, गरमपानी (नैनीताल) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किए गए। पूर्व विधायक वह महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने प्रदेश सरकार को फेल करार दिया। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। नैनवाल ने कहा कि गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को ग्रामीणों को बताना होगा।

पूर्व विधायक व प्रदेश महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। दाडिमा न्याय पंचायत के लिए तरुण कोहली, बेतालघाट से सुरेश आर्या तथा घंघरेठी न्याय पंचायत के लिए श्याम सिंह मेहरा को अध्यक्ष चुना गया।

बेतालघाट ब्लॉक अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर भागीरथी आर्या को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। तय हुआ कि हर बूथ पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। 16 जनवरी से 2 फरवरी तक बूथ स्तर पर बैठकें होंगी। वक्ताओं ने 20 22 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, वीरेंद्र पंत, पीसी बेलवाल, नवीन जोशी, पृथ्वी पाल आर्या, सुरेश आर्या, भागीरथी आर्या, जीवन वर्मा, जेडी कत्यूरा, हर्षित सिंह बोरा, गणेश जलाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी