आपदा प्रभावितों के हर दर्द में साथ है कांग्रेस, हरदा व गोदियाल पहुंचे अल्मोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी के परिजनों से मिलने रापड़ गांव पहुंचे। उन्होंने वहां उनकी पत्नी उषा देवी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बचुली देवी से भी मुलाकात की। बचुली देवी के दोनों बच्चे आपदा में काल ग्रास बन गए थे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:59 PM (IST)
आपदा प्रभावितों के हर दर्द में साथ है कांग्रेस, हरदा व गोदियाल पहुंचे अल्मोड़ा
पीड़ितों ने अपनी आप-बीती भी पूर्व सीएम को बताई।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रापड़ गांव में आपदा की चपेट में आए तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिवंगत पत्रकार आनंद नेगी के परिजनों से मिलने रापड़ गांव पहुंचे। उन्होंने वहां उनकी पत्नी उषा देवी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बचुली देवी से भी मुलाकात की। बचुली देवी के दोनों बच्चे आपदा में काल ग्रास बन गए थे। उन्होंने पीड़ितों से कहा कि वह उनके साथ है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो वह बताएं। उसको पूरा किया जाएगा। इसके बाद पीड़ितों ने अपनी आप-बीती भी पूर्व सीएम को बताई।

आपदा पीड़ितों मिलकर लौटे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस समय आपदा प्रभावितों की मदद में जुटा हुआ है। स्वंय प्रदेश अध्यक्ष प्रत्येक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। जिस प्रकार की मदद होगी प्रभावितों को दी जाएगी। उन्होंने कहा की आपदा में जिसने अपना खोया है उसके नुकसान की पूर्ति कभी नही की जा सकती है। बस उनका साथ देकर उनके दर्द को जरुर कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस विपदा की घड़ी में एकजुट होकर काम करने की अपील की। बीते तीन दिन पूर्व भूस्लखन आने मे रापड़ गांव में आनंद नेगी सहित दो बच्चों तन्नू और किरन की मौत हो गई थी।

इस अवसर पर प्रमुख भिकियासैंण चित्रा, प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, गंगा पंचोली, करन महरा, पुष्कर दुर्गापाल, महेश आर्या, हेमंत रौतेला, अर्जुन सिंह, कैलाश पंत, कृपाल सिंह, जयप्रकाश नेगी, सुन्दर सिंह, ललित करगेती आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी