विवादित विधायक को सीएम के साथ देख भड़के कांग्रेसी, पुलिस ने 33 को हिरासत में लिया

प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मदन बिष्ट पुलिस से भिड़ गए। कहा कि दुष्कर्म के आरोपित को मुख्यमंत्री के साथ बैठने का अधिकार नहीं है। महिला सशक्तिकरण की दुहाई देने वाली राज्य सरकार आरोपित विधायक को बचाने में जुटी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:36 PM (IST)
विवादित विधायक को सीएम के साथ देख भड़के कांग्रेसी, पुलिस ने 33 को हिरासत में लिया
पांच घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।

जागारण संवाददाता, द्वाराहट (अल्‍मोड़ा) : मुख्यमंत्री की जनसभा में विधायक महेश नेगी की मौजूदगी पर कांग्रेसी भड़क उठे। जुलूस की शक्ल में घटगाढ़ तिराहा पर पुलिस के बलपूर्वक रोक लिए जाने से प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसी बीच प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मदन बिष्ट पुलिस से भिड़ गए। कहा कि दुष्कर्म के आरोपित को मुख्यमंत्री के साथ बैठने का अधिकार नहीं है। महिला सशक्तिकरण की दुहाई देने वाली राज्य सरकार आरोपित विधायक को बचाने में जुटी है। बल्कि कार्रवाई के बजाय जनसभाओं में सीएम साथ बैठा रहे हैं। उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने की पुरजोर मांग उठाई। करीब घंटेभर तक हंगामे के बाद पूर्व विधायक मदन समेत 33 प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि पांच घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।

रानीखेत से मुख्यमंत्री के द्वाराहाट रवाना होने की सूचना मिलते ही कांग्रेसी एकजुट हो गए। नारेबाजी करते हुए रानीखेत रोड स्थित घटगाढ़ तिराहा पर पहुंचे। प्रदेश में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। कहा कि सीएम दुष्कर्म के आरोपित विधायक महेश नेगी के बचाने में जुटे हैं। वहां पहले से ही तैनात पुलिस कर्मियों से कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने से गुस्साए पूर्व विधायक मदन से तकरार के बाद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला,  दिगंबर बिष्ट, नारायण रावत, हेम मठपाल, प्रताप रावत समेत 33 कार्यकर्ताओं को वाहन से महाविद्यालय परिसर में रखा गया। शाम को सीएम के भराड़ीसैंण-गैरसैंण रवाना होने के बाद करीब पांच घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस व कांग्रेसियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

चौखुटिया : मुख्यमंत्री त्रिर्वेंद्र रावत के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए रविवार को चौख्ुाटिया विकास खंड से जा रहे करीब 36 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाखली तिराहे से आगे नहीं बढऩे दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। हाथों पर काले झंडे लिए कार्यकर्ता उन्हें जाने देने की जिद करने लगे तथा जमकर नारेबाजी की। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने में पहुंचा दिया, जहां से उन्हें काफी देर बाद छोड़ा गया।

इसमें महेश लाल वर्मा, गोपाल मासीवाल, नंदन मेहरा, यूथ अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रकाश रावत, किरन नेगी, दान सिंह, गोकुलानंद, जीवन नेगी, गोपाल जोशी, वीरेंद्र कुमार, सुंदर नेगी, चंदन सिंह, नंदन बिष्ट, रितेश विश्वकर्मा, देव सिंह नेगी, राज वर्मा, लक्ष्मण व बिशन राम आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी