कांग्रेस ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती पर शंखनाद जनसभा के लिए सौंपी जिम्मेदारी

पूर्व सीएम एनडी तिवारी के जन्मदिन पर 18 अक्टूबर को प्रस्तावित विजय संकल्प शंखनाद जनसभा के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल रामलीला मैदान का भ्रमण करने के बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:30 AM (IST)
कांग्रेस ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती पर शंखनाद जनसभा के लिए सौंपी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी की जयंती पर शंखनाद जनसभा के लिए सौंपी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पूर्व सीएम एनडी तिवारी के जन्मदिन पर 18 अक्टूबर को प्रस्तावित विजय संकल्प शंखनाद जनसभा के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल रामलीला मैदान का भ्रमण करने के बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने जनसभा में 10 हजार लोगों के पहुंचने की बात कही है। उन्होंने बताया कि आयोजन में रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, भीमताल, कोटाबाग, नैनीताल, बेतालघाट, रामगढ़ से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। वाहनों को पटेल चौक के सामने स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। गोविंद बगडवाल, सतनाम सिंह, संदीप भैंसोड़ा को मंच की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जनता स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने व राज्य से भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश पब्लिसिटी कमेटी अध्यक्ष सुमित हृदयेश, बहादुर बिष्ट, दीप पाठक, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहेल सिद्दीकी, हर्षवर्धन पांडे, मनोज श्रीवास्तव, मयंक भट्ट, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, सोनू पांडे, सराफत हुसैन शामिल रहे। इधर, पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में 18 अक्टूबर की तैयारियां पर चर्चा की। इसमें ब्लाक अध्यक्ष संजय बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, तारा सिंह नेगी, संजय किरौला, दीप सती, गोपाल बिष्ट आदि शामिल रहे।

प्रदेश सरकार रोजगार देने में फेल : ललित जोशी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ललित जोशी ने भाजपा सरकार को महिलाओं व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में फेल करार दिया है। शनिवार को मल्ली बमौरी में हुए कार्यक्रम के दौरान जोशी ने कहा कि राज्य में उद्योग दम तोड़ रहे हैं। सरकार के पास रोजगार देने का रोड मैप ही नहीं है। जोशी ने गौरा फाउंडेशन के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की। कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव मदद करेंगे। यहां निर्मला दरम्वाल, प्रमिला रत्नाकर, ममता बिष्ट, बच्चन सिंह डांगी, शैलेंद्र दानू, सूरज गौरिया, दीपांशु जोशी, प्रकाश पांडे, सुमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी