जवाब दो हिसाब दो तो कार्यक्रम में भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस, तहसील मुख्‍याल पर द‍िया धरना

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तहसील तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना भी दिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:53 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 03:53 PM (IST)
जवाब दो हिसाब दो तो कार्यक्रम में भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस, तहसील मुख्‍याल पर द‍िया धरना
किसानों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

जागरण संवाददाता, गरमपानी (नैनीताल) : कांग्रेस पार्टी के जवाब दो हिसाब दो कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्या ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार को फेल करार दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना भी दिया।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तहसील तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। वक्ताओं ने कहा कि गांव के गांव सूखे की चपेट में है बावजूद किसानों की सुध नहीं ली जा रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। किसानों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लगातार काले कानून देशवासियों पर थोपे जा रहे हैं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने केंद्र व राज्य सरकार को फेल करार दिया। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा  चुनाव में जनता निश्चित रूप से भाजपा को सबक सिखाएगी और सत्ता से बेदखल करेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी हेमचंद आर्या ने कहा कि मनमाने बिजली व पानी के बिल भेज ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

पांच फरवरी को बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा ने किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुयालबाडी़ व कांग्रेसी नेता मदन सुयाल, बीडीसी विनोद ढौडियाल, बालम सिंह, जंग बहादुर मेहरा, चंदन सिंह नेगी, शंकर नाथ गोस्वामी, हितेश साह, आनंदी बिष्ट, आशा आर्या, निर्मला आर्या, शांति तिवारी, तारा पांडे, कमला देवी, हंसी देवी, मुन्नी देवी, हेमा देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी