परीक्षा को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन आदेश से बना असमंजस

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सबसे पहले आदेश जारी किया कि परीक्षाएं एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं। सभी महाविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। इसके कुछ ही घंटे बाद विश्वविद्यालय से एक और लेटर जारी हो गया। इसमें लिखा था कि जारी आदेश निरस्त किया जाता है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 06:40 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 06:40 AM (IST)
परीक्षा को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन आदेश से बना असमंजस
सुबह से शाम तक विश्वविद्यालय ने तीन आदेश जारी कर दिए। शिक्षक से लेकर छात्र-छात्राएं परेशान रहे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से एक सितंबर से परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। ठीक एक दिन पहले सुबह से शाम तक विश्वविद्यालय ने तीन आदेश जारी कर दिए। इसे लेकर कॉलेजों के शिक्षक से लेकर छात्र-छात्राएं परेशान रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सबसे पहले आदेश जारी किया कि परीक्षाएं एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं। सभी महाविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। इसके कुछ ही घंटे बाद विश्वविद्यालय से एक और लेटर जारी हो गया। इसमें लिखा था कि जारी आदेश निरस्त किया जाता है। परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी। इस आदेश के बाद विद्यार्थियों को अवगत कराया जाने लगा कि फिर परीक्षाएं होंगी। संदेश भी भेज दिया गया। आदेश इंटरनेट मीडिया गु्रपों में भी दौडऩे लगा।

फिर शाम को परीक्षा नियंत्रक की ओर से एक और संशोधित आदेश जारी हो गया। इसमें लिखा गया कि कोविड-19 के चलते विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते परीक्षाएं एक माह के लिए टाल दी गई हैं। दिनभर में विश्वविद्यालय के तीन आदेश जारी होने पर शिक्षकों का कहना था कि इस तरह की स्थिति मजाक ही बन गई।

एमबीपीजी कॉलेज में एक माह तक ऑफलाइन होगी पढ़ाई 

परीक्षाएं स्थगित होने के बाद एक अगस्त से महाविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने बताया कि अभी तक परीक्षाओं की तैयारी की जा रही थी, ड्यूटी भी लगा दी गई थी। सैनिटाइजेनशन भी किया गया था। अब ऑफलाइन कक्षाओं की तैयारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी