नाबालिग से कलक्ट्रेट कर्मचारी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

मुख्यालय में गुरुवार को एक अजीबो गरीब घटना सामने आई। सुबह कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो परिजनों ने कर्मचारी को जमकर पीटा। बाद में परिजनों ने कर्मचारी को चीता पुलिस को पकड़कर सौंप दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:05 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:05 AM (IST)
नाबालिग से कलक्ट्रेट कर्मचारी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा
नाबालिग से कलक्ट्रेट कर्मचारी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

चम्पावत, जागरण संवाददाता : मुख्यालय में गुरुवार को एक अजीबो गरीब घटना सामने आई। सुबह कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो परिजनों ने कर्मचारी को जमकर पीटा। बाद में परिजनों ने कर्मचारी को चीता पुलिस को पकड़कर सौंप दिया। जबकि कुछ देर बाद कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचकर काम करने लगा। मजे की बात तो यह है कि इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी डीएम व एसपी को घटना की जानकारी तक नहीं है।

घटना सुबह छह से सात बजे की है। छतार स्थित एक 11 वीं की छात्रा ट्यूशन को जा रही थी। छतार के पास कलक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो परिजनों को गुस्सा आ गया और छतार पहुंच कर्मचारी की धुनाई करने लगा। जिसे देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में स्वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चीता पुलिस को परिजनों ने कर्मचारी को सौंप दिया। सूत्रों का कहना है कि कर्मचारी कलक्ट्रेट में सम्मानित पद पर है। जिस कारण मामले में समझौता हो गया और पुलिस ने कर्मचारी को छोड़ दिया।

मामले में जब डीएम विनीत तोमर से पूछा गया तो उन्होंने भी घटना की जानकारी होने से मना किया। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा व कोतवाल शांति प्रसाद गंगवार ने भी ऐसी किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया। कोतवाल यह कैसे कह सकते हैं कि ऐसी घटना ही नहीं हुई। जबकि स्वयं चीता पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को अपने साथ ले गई। घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी