सीओ के फॉलोवर और उसके साथी ने महिला के घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश

सीओ के फॉलोवर व उसके साथी पर महिला के घर के घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने आरोपितों की पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 08:13 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 08:13 AM (IST)
सीओ के फॉलोवर और उसके साथी ने महिला के घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश
सीओ के फॉलोवर और उसके साथी ने महिला के घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सीओ के फॉलोवर व उसके साथी पर महिला के घर के घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने आरोपितों की पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में किराए पर रह रही महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पति की मौत के बाद मेहनत-मजदूरी कर अपनी चार बेटियों का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि सीओ का फॉलोअर जगदीश और उसका साथी दीपक शनिवार देर रात घर में घुस आए। दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर वार्ड सभासद के पति को बताया।

लोगों ने आरोपितों को रोका तो हमला कर दिया। जिसके बाद उन्‍होंने आरोपितों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने फॉलोअर जगदीश और उसके साथी दीपक के खिलाफ धारा 354, 504, 506 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि फिलहाल आरोपितों को 41 के नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है।

एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार का इस मामले में कहना है कि आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, गुण-दोष के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोतवाल बाजपुर संजय पांडेय ने बताया कि महिला ने जो तहरीर दी है, उसमें सीओ आवास पर संविदा के तौर पर तैनात रसोइया जगदीश का नाम भी शामिल है। जिसे वहां से हटाए जाने के लिए रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी