बाजपुर में सीएमओ ने की छापामारी, अनियमितता मिलने पर सील किए दो प्राइवेट अस्पताल

नगर में बिना अनुमति के संचालित प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान फर्जी तरीके से संचालित दो अस्पतालों को सील कर एक अस्पताल व एक पैथालाजी लैब के संचालक को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही भर्ती एक महिला मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM (IST)
बाजपुर में सीएमओ ने की छापामारी, अनियमितता मिलने पर सील किए दो प्राइवेट अस्पताल
भारत हास्पिटल व रामराज रोड स्थित आरोही पैथोलाजी लैब के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, बाजपुर : मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डा.देवेंद्र सिंह पंचपाल ने नगर में बिना अनुमति के संचालित प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान फर्जी तरीके से संचालित दो अस्पतालों को सील कर एक अस्पताल व एक पैथालाजी लैब के संचालक को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गुरुवार को जनपद के चार अस्पतालों में चल रहे कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के तहत सीएमओ डा.देवेंद्र सिंह व एसीएमओ डा.हरेंद्र मलिक आदि के साथ काशीपुर के बाद बाजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां टीकाकरण की व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल की।

सीएमओ के अनुसार सरकारी अस्पताल से वापस रुद्रपुर लौटते वक्त मुडिय़ा तिराहे पर सड़क किनारे स्थित मैक्स हास्पिटल की जांच के लिए वाहन रुकवा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सक, एएमओ व स्टाफ नर्स मौजूद नहीं मिला। एक महिला मरीज भर्ती मिली जिसकी तीन दिन पहले की डिलीवरी हुई थी और आपरेशन से बच्चा हुआ था। आपरेशन कक्ष का निरीक्षण करने पर वहां अव्यवस्थाएं मिलीं। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को जिला अस्पताल रेफर करने के साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहुंचे कानूनगो धन ङ्क्षसह की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। इसी प्रकार चकरपुर रोड स्थित संजीवनी अस्पताल में भी अनियमितताएं मिलने पर सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इसी रोड पर स्थित भारत हास्पिटल व रामराज रोड स्थित आरोही पैथोलाजी लैब के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

डिग्री-डिप्लोमा नहीं तो जेल जाने को तैयार रहें संचालक

मैक्स हास्पिटल में कार्रवाई के दौरान सीएमओ डा.देवेंद्र ङ्क्षसह पंचपाल चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर दिखे। उन्होंने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं है, यदि सभी चीजें ठीक हैं तो निजी अस्पतालों के संचालन में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लोगों की ङ्क्षजदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी