उत्‍तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य जि‍सने एक रुपए में द‍िया पेयजल कनेक्शन : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने एक रुपए के शुल्क पर पेयजल कनेक्शन दिए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:36 PM (IST)
उत्‍तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य जि‍सने एक रुपए में द‍िया पेयजल कनेक्शन : मुख्यमंत्री
उत्‍तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य जि‍सने एक रुपए में द‍िया पेयजल कनेक्शन : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने एक रुपए के शुल्क पर पेयजल कनेक्शन दिए हैं। जिसमें 10 हजार संयोजन इसी वित्त वर्ष में दिए जाएंगे।

जिले के चंडाक रोड पर सेरा के पास भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए सीएम व प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान सभा को संबाेधित करते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश के राष्ट्रीय आयुष्मान कार्ड धारकों को देश के 22 हजार अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल रही है। सौभाग्यवती योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिला और शिशु को पोषक तत्वों से भरपूर किट दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्सावद्धZन किया।

इससे पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के पिथौरागढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। दोनों ने कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया। बाद में विधि विधान के साथ हवन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद सीएम बागेश्वर रवाना हो गए।

कर्मचारियों को देने के लिए सेलरी नहीं, भाजपा बना रही कार्यालय

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भाजपा कार्यालय के उद्घाटन पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आम जनता की गाढ़ी कमाई को पार्टी के कामों में खर्च रहे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले मेें भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सरकारी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। पूरी प्रशासनिक मशीनरी को इस कार्य में शामिल किया गया है। सरकार एक ओर रोडवेज सहित तमाम विभागों के कर्मचारियों को चार-चार माह से तनख्वाह नहीं दे रही है। इसके लिए धन की कमी बताई जा रही है, लेकिन पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के नाम पर सरकारी धन बर्बाद किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी