Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में छाए रहेंगे बादल, कल से साफ होगा मौसम

Kumaon Weather News Update पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुमाऊं में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार दोपहर में नैनीताल व चम्पावत जिलों में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:15 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में छाए रहेंगे बादल, कल से साफ होगा मौसम
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में छाए रहेंगे बादल, कल से साफ होगा मौसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुमाऊं में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना बनी है। शनिवार दोपहर में नैनीताल व चम्पावत जिलों में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने रविवार को कुमाऊं मंडल के नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के बौछार पडऩे का पूर्वानुमान जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार 25 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा। पिछले दिनों की बारिश के बाद तापमान सामान्य बना हुआ है। दीपावली के बाद तापमान में गिरावट होने से सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम 19.7 डिग्री रहा। नैनीताल का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.2 व 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमपात हुआ तो बढ़ेगी मुसीबत

पिछले दिनों 18 व 19 अक्टूबर को हुई बारिश व हिमपात से पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी इलाकों में अभी भी बर्फ जमा है। आदि कैलास क्षेत्र में 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकोंग में हुए हिमपात से होम स्टे, रसोईघर व बीआरओ कैंप को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के मुताबिक पिछले दिनों खराब मौसम की वजह से आदि कैलास व ओम पर्वत दर्शनों को गए सैकड़ों पर्यटक फंस गए थे। जिन्हें हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। अंतिम भारतीय गांव कुटी से ग्राम प्रधान की ओर से वी सेट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब भी यहां 27 लोग फंसे हैं। अगर फिर हिमपात होता है तो उच्च हिमालयी इलाकों में राहत, बचाव कार्य में परेशानी आ सकती है।

chat bot
आपका साथी