Kumaon Weather News Update : रविवार से छाएंगे बादल, कुछ जगह बूंदाबांदी के आसार

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हवाएं तापमान को बढ़ाए हुए हैं। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी दर्ज की गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:55 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : रविवार से छाएंगे बादल, कुछ जगह बूंदाबांदी के आसार
Kumaon Weather News Update : रविवार से छाएंगे बादल, कुछ जगह बूंदाबांदी के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हवाएं तापमान को बढ़ाए हुए हैं। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी दर्ज की गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तराई में एक बार फिर उमस परेशान कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बागेश्वर व अल्मोड़ा की धरती भी तप रही है। बागेश्वर जिले के घाटी वाले इलाकों में पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 व 18 अक्टूबर को मौसम में हल्के बदलाव की संभावना बनती दिख रही है। विशेषकर कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर बादल छाने व कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। बहरहाल इससे पहले तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अक्टूबर आखिरी सप्ताह से मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में कमी आने लगेगी।

कहां कितना रहा तापमान

स्टेशन           अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी        32.9             23.2

नैनीताल        25.1             14.8

रुद्रपुर            35.0             21.2

अल्मोड़ा        32.0             13.8

गंगोलीहाट     26.2            14.3

बागेश्वर        36.2            17.6

पिथौरागढ़     28.8            15.4

चम्पावत       27.7            12.2

धान की फसल पकने को तैयार

मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर थमने से किसानों ने राहत की सांस ली है। मैदानी इलाकों में धान की फसल तैयार है। कुछ दिन अच्छी धूप में पकने के बाद धान की कटाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी करेंगे।

chat bot
आपका साथी