अगले पांच दिन तक ठंड बढ़ाएंगे बादल

तराई-भाबर समेत पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम राहत देने के मूड में नहीं दिखाई दे रहा। लगातार कम हो रहा न्यूनतम तापमान इसकी तस्दीक कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:19 PM (IST)
अगले पांच दिन तक ठंड बढ़ाएंगे बादल
अगले पांच दिन तक ठंड बढ़ाएंगे बादल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : तराई-भाबर समेत पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम राहत देने के मूड में नहीं दिखाई दे रहा। लगातार कम हो रहा न्यूनतम तापमान इसकी तस्दीक कर रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले पांच दिनों में आंशिक तौर पर आसमान में बादल उमड़ेंगे और इससे ठंड बढ़ेगी।

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गुनगुनी धूप खिले रहने के बावजूद ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में गुनगुनी धूप तो खिलेगी ही, साथ में आसमान में हल्के बादलों के उमड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। जिसके चलते सुबह और शाम को ठंड बढ़ती रहेगी। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में भी मौसम इसी तरह का रहेगा। न्यूनतम तापमान का सामान्य से नीचे जाने का सिलसिला लगातार चलेगा। यह करीब पांच डिग्री तक दर्ज किया जाने लगेगा जिससे गलन भरी ठंड बढ़ेगी। इधर, चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी

ठंड बढ़ते ही बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। नैनीताल रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड के किनारे व्यापारियों ने जैकेट, स्वेटर की दुकानें सजा ली हैं, जो कि लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। इससे व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी