Uttarakhand Weather Update : चीन सीमा से लगे गांव बर्फ से ढके, माइनस 20 डिग्री पहुंचा तापमान, बर्फ पिघलाकर काम चला रहे जवान

चीन सीमा से लगे उच्च हिमालय के गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं। आाइटीबीपी सहित गांवों में रहने वाले सीमित संख्या में ग्रामीण आग जलाकर जमा पानी पिघला रहे हैं। उच्च हिमालय में तापमान माइनस बारह से लेकर 20 डिग्री तक पहुंचा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:02 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update : चीन सीमा से लगे गांव बर्फ से ढके, माइनस 20 डिग्री पहुंचा तापमान, बर्फ पिघलाकर काम चला रहे जवान
चीन सीमा से लगे गांव बर्फ से ढके, माइनस 20 डिग्री पहुंचा तापमान, आग पर बर्फ पिघला रहे जवान

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : चीन सीमा से लगे उच्च हिमालय के गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं। आाइटीबीपी सहित गांवों में रहने वाले सीमित संख्या में ग्रामीण आग जलाकर जमा पानी पिघला रहे हैं। उच्च हिमालय में तापमान माइनस बारह से लेकर  20 डिग्री तक पहुंचा है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार की सुबह एक बार कोहरा छाया।

जिले में मौसम सामान्य बना है। दिन में धूप खिलने और रात को पाला पडऩे से सुबह और सायं कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने पर ही कोहरा लगता है। रविवार को अचानक सुबह आठ बजे के आसपास से कोहरा लगा । लगभग एक घंटे तक हल्का कोहरा छाया रहा। इससे पूर्व कभी भी बिना बारिश के यहां पर कोहरा नहीं लगा है। 

धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालय में तीन दिन पूर्व हिमपात हुआ था। व्यास घाटी के चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव कुटी और गुंजी बर्फ की सफेद चादर से ढकी हैं। इस समय अधिकांश ग्रामीण माइग्रेशन में धारचूला में प्रवास कर रहे हैं। 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कुटी गांव में तीन परिवार गांव में ही हैं। गांव के चारों तरफ ग्लेशियर बने हैं। कुटी नदी काफी नीचे तक ग्लेशियर में तब्दील हो चुकी है। 

गुंजी से कुटी तक 19 किमी सड़क कई फीट बर्फ से ढकी है। गुंजी गांव के भी अधिकांश परिवार माइग्रेशन में धारचूला हैं। यहां पर भी तीन चार परिवार गांव में ही बने हैं। बर्फ से ढके इन गांवो में तापमान माइनस से काफी कम होने से पानी जम चुका है। ग्रामीणो और आइटीबीपी आग जलाकर जमे पानी को पिघला कर प्रयोग में ला रहे हैं। इसी तरह उच्च हिमालय के तीनों घाटियों व्यास, दारमा और जोहार के सभी गांव बर्फ से आच्छादित हैं। 

यह भी पढें 

चंपावत पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महराज ने कहा, मानसरोवर यात्रा के प्राचीनतम पड़ाव होंगे पुनर्जिवित 

भारत-नेपाल को जोडऩे वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल दो बार खुला, तीन सौ लोग नेपाल से आए 

chat bot
आपका साथी