हल्दूचौड़ में छत पर खेलते हुए गिरी मासूम, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा सिंगल फार्म गांव में पौने दो साल की मासूम बच्ची घर की छत से नीचे गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:17 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:17 AM (IST)
हल्दूचौड़ में छत पर खेलते हुए गिरी मासूम, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
हल्दूचौड़ में छत पर खेलते हुए गिरी मासूम, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

लालकुआं, जागरण संवाददाता : हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा सिंगल फार्म गांव में पौने दो साल की मासूम बच्ची घर की छत से नीचे गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गुरुवार की प्रातः हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा निवासी मोहन सिंह कि पौने दो साल की पुत्री विनीता घर की छत में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते खेलते वह अनियंत्रित होकर लेंटर से नीचे गिर गई। परिजनों द्वारा उसे गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां शुक्रवार की प्रातः को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मासूम बच्ची की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान रुकमणी देवी ने बताया कि गुरुवार की रात बच्चे छत में रेलिंग के सहारे खेल रही थी। इसी दौरान रेलिंग से फिसलने से वह लेंटर से नीचे गिर गई। जिसे परिजनों द्वारा हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी