मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। लोकार्पण कर वह कैंची धाम के लिए लिए रवाना हुए। करीब 319 मिनट पर कैंची धाम में पहुँचे। मंदिर प्रबंधन ने बाबा से जुड़े रहस्यों व उनके चमत्कारों से रूबरू करवाया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

जागरण संवाददाता, भवाली : बाबा के दरबार कैंची धाम में कई बड़े-बड़े राजनेता शीश झुका चुके है। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी बाबा की आस्था यहाँ खींच लाई। मुख्यमंत्री ने बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। लोकार्पण कर वह कैंची धाम के लिए लिए रवाना हुए। करीब 3:19 मिनट पर कैंची धाम में पहुँचे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं व उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के राज्य मंत्री उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल व स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। वही मंदिर में प्रवेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा की  प्रतिमा के सम्मुख शीश झुकाया। मंदिर प्रबंधन ने बाबा से जुड़े रहस्यों व उनके चमत्कारों से रूबरू करवाया। 

उधर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए अल्मोड़ा रोड व मंदिर में पुलिस बल मुस्तेदी से तैनात रहा। वहीं मुख्य मंत्री के आगमन पर भवाली तिराहे पर वाहनों को रोक दिया गया। जिससे भीमताल रोड, नैनीताल रोड पर 1 किमी तक वाहनों का जाम लगा रहा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी