Salt by Election : मुख्यमंत्री तीरथ चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में झोंकेंगे ताकत

Salt by Election सत्तापक्ष चुनाव करीब आते ही बूथ जीतो चुनाव जीतो के फॉर्मूले पर शिद्दत से जुट गया है। वहीं प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार जनसभाएं करेंगे। 15 अप्रैल को जगह-जगह जनसभाओं का शेड्यूल तय कर दिया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:22 PM (IST)
Salt by Election : मुख्यमंत्री तीरथ चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में झोंकेंगे ताकत
रणनीतिकार उपचुनाव जीतने को जमीनी स्तर पर गोट फिट कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Salt by Election : नाक व साख का सवाल बन चुकी सल्ट सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए सत्तापक्ष चुनाव करीब आते ही 'बूथ जीतो चुनाव जीतो' के फॉर्मूले पर शिद्दत से जुट गया है। वहीं प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार जनसभाएं करेंगे। संगठन स्तर पर 15 अप्रैल को जगह-जगह चुनावी जनसभाओं का शेड्यूल तय कर दिया गया है। इधर, राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के रणनीतिकारों ने माहौल पक्ष में करने को पूरी जान लड़ा दी है। संघ परिवार के रणनीतिकार उपचुनाव जीतने को जमीनी स्तर पर गोट फिट कर रहे हैं। 

सल्ट उपचुनाव में चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को टक्कर दे इस सीट पर दोबारा जीत हासिल करने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता व मंत्री पहले ही क्षेत्र में डेरा डाले हैं। उपचुनाव की तारीख तय होने से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता संवाद के जरिये 'बूथ जीता तो चुनाव जीताÓ का मंत्र दिया था। इसी फॉर्मूला पर पार्टी संगठन ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए थे। इधर, जीत के इसी मंत्र के साथ पार्टी व संघ परिवार के रणनीतिकार सल्ट में आमजन के बीच पैठ बना बूथों पर फोकस किए हैं। 

वहीं, प्रचार के अंतिम चरण में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के मकसद से संगठन ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कार्यक्रम तय कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीरथ 15 अप्रैल को मध्याह्नï 12 बजे सल्ट पहुंचेंगे। यहां उन प्रमुख स्थानों पर चुनावी सभाएं होंगी, जहां से सीधा संदेश मतदाता तक दिया जा सके। प्रचार अभियान के साथ ही रणनीतिकार मुख्यमंत्री की जनसभाओं की तैयारी में जुट गए हैं। ताकि अंतिम दौर में पूरी ताकत लगा पार्टी के काडर वोट के साथ ही आमजन को पक्ष में किया जा सके।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी