CM in Kumaon : मुख्‍यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ कल ऊधम सिंह नगर ज‍िले के दौरे पर

CM in Kumaon प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के साथ प्रात नौ बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरेंगे। 10 बजे से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। 11 बजे से भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:44 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:44 AM (IST)
CM in Kumaon : मुख्‍यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ कल ऊधम सिंह नगर ज‍िले के दौरे पर
24 जुलाई को किच्छा सितारगंज, नानकमत्ता साहिब होते हुए खटीमा पहुंचेंगे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : CM in Kumaon : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। शुक्रवार व शनिवार को वह ऊधम सिंह नगर जिले में रहेंगे। इस दौरान समीक्षा बैठकों के साथ ही वह विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के साथ प्रात: नौ बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरेंगे। 10 बजे से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। 11 बजे से भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे। सीएम लोनिवि निरीक्षण भवन में विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रात्रि विश्राम डीआरडीओ विश्राम गृह पंडा में करेंगे। वहीं ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री जिले के भ्रमण पर रहेंगे। यहां वह गांधी पार्क में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। 24 जुलाई को किच्छा सितारगंज, नानकमत्ता साहिब होते हुए खटीमा पहुंचेंगे।

सीएम के स्वागत को युवाओं में भारी उत्साह

रुद्रपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि खटीमा विधानसभा विधायक पुष्कर ङ्क्षसह धामी के सीएम बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। युवा मुख्यमंत्री युवा मोर्चा के पद पर भी रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ 23 जुलाई को रुद्रपुर पहुंचने पर सीएम का स्वागत करेंगे।

जिलाध्यक्ष अरोरा ने बुधवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी यूएस नगर भ्रमण पर रहेंगे।सीएम सुबह 10 बजे जिले में पहुंच जाएंगे। इसके बाद गांधी पार्क में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। शहर में रैली निकाली जाएगी। पुष्प वर्षा होगी। धार्मिक एवं सामाजिक सहित विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद रोड शो शहर से किच्छा रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाप्त होगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रैली में हिस्सा लेेंगे। 15 से 20 स्थानों पर टोलियों में लोग स्वागत करेंगे। नगर को सजाया जा रहा है। रैली के बाद समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन के साथ करेंगे। इसके बाद पंतनगर विवि स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं संग विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा करेंगे। 24 जुलाई को किच्छा होते हुए सितारगंज, नानकमत्ता साहिब होते हुए खटीमा पहुंचेंगे। इस मौके पर मेयर रामपाल, अमित नारंग, विकास शर्मा, बाइक रैली संयोजक गुंजन सुखीजा, सुदर्शन, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी