मेरा काम नहीं कहकर जिम्मेदारी से बचने की कार्यसंस्कृति बदलें, नवागंतुक नगर आयुक्त ने अनुभाग प्रमुखों के साथ बैठक की

उपाध्याय ने शुक्रवार को नगर निगम अनुभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर उनके काम कार्यप्रणाली व समस्याओं को जाना। उपाध्याय ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि यह मेरा काम नहीं कहकर जिम्मेदारी से बचने की कार्यसंस्कृति को बदलें।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 05:05 PM (IST)
मेरा काम नहीं कहकर जिम्मेदारी से बचने की कार्यसंस्कृति बदलें, नवागंतुक नगर आयुक्त ने अनुभाग प्रमुखों के साथ बैठक की
नगर निगम की आय किस तरह बढ़े, इस पर भी काम किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नवागंतुक नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शुक्रवार को नगर निगम अनुभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर उनके काम, कार्यप्रणाली व समस्याओं को जाना। उपाध्याय ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि यह मेरा काम नहीं कहकर जिम्मेदारी से बचने की कार्यसंस्कृति को बदलें। 

ढांचे के अनुरूप स्टाफ की कमी के मामले में उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी का बहाना बनाने के बजाय जो उपलब्ध है उसमें सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करें। नगर आयुक्त ने कहा कि विभागों के बीच संवाद स्थापित कर कामों को गति दी जाएगी। शुक्रवार को उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ वार्ता कर निगम के पेट्रोल पंप को लेकर चल रही समस्याओं के संबंध में वार्ता की। बिजली पोल शिफ्ट करने को लेकर ऊर्जा निगम, लाइसेंस को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता की। नगर निगम की आय किस तरह बढ़े, इस पर भी काम किया जाएगा। बैठक में सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, विजेंद्र चौहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल, लेखाकार गणेश भट्ट, कर अधीक्षक महेश पाठक, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, कर निरीक्षक पूजा चंद्रा, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, अमोल असवाल आदि शामिल रहे। 
 
नायब तहसीलदार से शुरू किया सफर
नए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने 2005 में चम्पावत नायब तहसीलदार पद से सफर शुरू किया। 2007 में तहसीलदार व फिर 2013 में एसडीएम रानीखेत की जिम्मेदारी संभाली। एसडीएम हल्द्वानी व नैनीताल, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास प्राधिकरण सचिव रुद्रपुर व हल्द्वानी पद पर रहे हैं।
chat bot
आपका साथी