Kumaon Weather Update : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, कुमाऊं के कई जिलों में हो सकती है बारिश

Kumaon Weather Update हवा की दिशा पश्चिमी से बदलकर पूर्वी होने से तापमान में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं। ऐसे में कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 07:21 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 07:21 AM (IST)
Kumaon Weather Update : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, कुमाऊं के कई जिलों में हो सकती है बारिश
Kumaon Weather Update : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, कुमाऊं के कई जिलों में हो सकती है बारिश

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : हवा की दिशा पश्चिमी से बदलकर पूर्वी होने से तापमान में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से अगले दो दिनों के दौरान बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने या आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। राज्य के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से झोकेदार हवा चल सकती है। 

अरब सागर से आई नमी से तापमान में गिरावट 

लगातार तप रहे मार्च में शनिवार को मौसम राहत देने वाला रहा। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आन से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम 12.0 डिग्री रहा। शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के तापमान बहुत अधिक अंतर नहीं आया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम में आने वाले बदलाव के कारण तापमान में फिलहाल तेजी देखने को नहीं मिलेगी। ऐसे में अगले दो-तीन दिन मौसम राहत देने वाला हो सकता है। 

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन         अधिकतम    न्यूनतम 

हल्द्वानी       31.5        12.0

नैनीताल        23.0        13.0

मुक्तेश्वर       21.8        10.0

अल्मोड़ा        29.1         8.6

चम्पावत       23.7         7.0

पिथौरागढ़     25.6         9.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी