Kumaon Weather Update : कुमाऊं में गुरुवार को भी बारिश के आसार, शुक्रवार से कमजोर पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के नैनीताल बागेश्वर अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। अल्मोड़ा नैनीताल व चम्पावत जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी इलाकों में तेज अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:26 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:26 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में गुरुवार को भी बारिश के आसार, शुक्रवार से कमजोर पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ
बुधवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार को भी बने रहने की संभावना है। मौसम भिाग ने गुरुवार को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ एक से दो दौर की बौछार पड़ने की उम्मीद जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी इलाकों में तेज अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट

बारिश के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हल्द्वानी का अधिकत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन नैनीताल का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। मई में दूसरी बार न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंचा है। नैनीताल का अधिकत तापमान 19 दर्ज रिकाॅर्ड किया गया।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      33.0        23.0

नैनीताल     19.0        8.0

मुक्तेश्वर     21.3        10.0

अल्मोड़ा      27.6       13.1

चम्पावत      20.0       11.8

पिथौरागढ़    24.8       13.1

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी