Kumaon Weather Update : इस सप्ताह राहत भरा रहेगा मौसम, 10 जून के बाद फिर बारिश के आसार

Kumaon Weather Update जून का महीना शुरू हो गया है। तपिश और उमस इस बार गायब है। लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीच-बीच में बारिश होते रही। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 07:28 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 07:28 AM (IST)
Kumaon Weather Update : इस सप्ताह राहत भरा रहेगा मौसम, 10 जून के बाद फिर बारिश के आसार
Kumaon Weather Update : इस सप्ताह राहत भरा रहेगा मौसम, 10 जून के बाद फिर बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : जून का महीना शुरू हो गया है। तपिश और उमस इस बार गायब है। लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीच-बीच में बारिश होते रही। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक जून का पहला सप्ताह गर्मी के लिहाज से राहत भरा रहने की उम्मीद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि जून पहले सप्ताह कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में आमतौर पर मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं कहीं पर बारिश की छिटपुट एक्टिविटी देखी जा सकती है। इससे तापमान सामान्य या फिर उससे कम बना रहेगा। 10 जून के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

पूर्वी हवाओं से तपिश गायब

इस समय हवा की दिशा बदली हुई। पूर्वी हवा चलने से गर्मी का अहसास कम हो रहा है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की अपेक्षा यह तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य की तुलना में एक डिग्री कम है। पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी थोड़ा सुधार हुआ है। नैनीताल का न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में दो डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नैनीताल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री व अधिकतम 30 डिग्री रहा। पिथौरागढ़ में 25.0 डिग्री अधिकतम व 13.9 डिग्री न्यूनतम के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी