Kumaon Weather Update : कुमाऊं के अगले चार दिन बारिश के आसार, रविवार से मजबूत होगा मानसून

Kumaon Weather Update शनिवार को अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से बारिश का दायरा बढ़ेगा। पांच से सात सितंबर के दौरान कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 06:11 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं के अगले चार दिन बारिश के आसार, रविवार से मजबूत होगा मानसून
नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मानसून के सक्रिय होने से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसमी सिस्टम चार सितंबर से सक्रिय होने की संभावना है। शनिवार को अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से बारिश का दायरा बढ़ेगा। पांच से सात सितंबर के दौरान कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      33.4         24.2

नैनीताल     24.5         16.2

रुद्रपुर        34.0         25.2

अल्मोड़ा     31.1         20.1

चम्पावत     26.0         15.8

जागेश्वर     24.0         17.0

कौसानी     26.2          17.2

बागेश्वर     33.5          22.7

सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

मानसून सक्रिय होने से पहले तापमान में तेजी आने लगी है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री पहुंच गया। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मानसून सक्रिय होने के बाद होने वाली बारिश से तापमान में कमी आने लगेगी।

बरसात का आखिरी महीना

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि सितंबर मानसून का आखिरी महीना है। अक्टूबर से मौसम में बदलाव आने लगेगा। उत्तराखंड में जून से अगस्त के दौरान मानसून काल का 80 प्रतिशत बारिश हो जाती है। सितंबर में केवल 20 प्रतिशत बारिश होती है। सितंबर के पहले सप्ताह में ही मानसून सक्रिय होने से अच्छी बारिश की संभावना बन रही। इससे पहले अगस्त के दौरान राज्य में औसत से पांच प्रतिशत कम बारिश हुई है। कुमाऊं के लिहाज से सबसे चिंताजनक स्थिति चम्पावत जिले की रही है।

chat bot
आपका साथी