Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले चार दिन बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kumaon Weather News Update बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:05 AM (IST)
Kumaon Weather News Update :  कुमाऊं में अगले चार दिन बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले चार दिन बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है। राज्य के कहीं कहीं पर भारी बारिश होने के साथ तीव्र बौछार पडऩे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 25 से 28 जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। अतिवृष्टि से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन या चट्टान खिसकने से सड़कें बाधित होने व नदियों में अतिप्रभाव हो सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने व प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने की सलाह दी जाती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी         35.2               27.0

नैनीताल          22.0               11.0

मुक्तेश्वर         23.7               15.5

चम्पावत          27.2               20.0

अल्मोड़ा           31.5              21.2

पंतनगर           35.8              27.3

शनिवार शाम ही हल्द्वानी में छाए घने बादल

मौसम में बदलाव शनिवार शाम से ही शुरू हो गया। हल्द्वानी में घने बादल छाए रहे। दिन में तेज उमस रही। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। सामन्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य की अपेक्षा यह भी दो डिग्री अधिक है।

फिर मुसीबत न बने बारिश

पिछले सप्ताह हुई बारिश से काठगोदाम-भीमताल को जोडऩे वाली सड़क रानीबाग पुल के पास ध्वस्त हो गई थी। लोनिवि ने पांच दिन की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात हल्के वाहनों के लिए सड़क को सुचारु कराया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश मुसीबत बन सकती है।

chat bot
आपका साथी