Kumaon Weather News Update : जानिए आज कैसा रहेगा कुमाऊं में मौसम का हाल

Kumaon Weather News Update तापमान में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को राहत की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुमाऊं में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है। बीती रात हल्‍द्वानी में बारिश से दिन भर हुई उमस से लोगों को निजात मिली।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 07:26 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 07:26 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : जानिए आज कैसा रहेगा कुमाऊं में मौसम का हाल
Kumaon Weather News Update : जानिए आज कैसा रहेगा कुमाऊं में मौसम का हाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : तापमान में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को राहत की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुमाऊं में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुमाऊं में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर एक से दो दौर की तीव्र बौछार पड़ सकती हे। बता दें कि बीती रात हल्‍द्वानी में बारिश होने से दिन भर हुई उमस से लोगों को निजात मिली। वहीं रुद्रपुर में बारिश हो रही है। चंपावत और बागेश्‍वर में रुक रुक कर बारिश हो रही है। नैनीताल में भी बारिश के आसार हैं।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन                    अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी                 33.9               24.7

नैनीताल                  24.5              16.7

अल्मोड़ा                  30.2               19.7

रुद्रपुर                      34.7               26.2

चम्पावत                 25.5               17.6

हल्द्वानी में 34 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

दक्षिण पश्चिमी हवाओं ने तापमान बढ़ा दिया है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज करते हुए 33.9 डिग्री पहुंच गया। दो दिन मेें तापमान पांच डिग्री बढ़ गया है। बढ़ते तापमान की वजह से एक बार फिर उमस का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो पछुवा हवाएं अपने साथ गर्मी लेकर आ रही हैं। फिलहाल अगले दो-तीन दिन तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है।

पिथौरागढ़ जिले मुनस्यारी में मकान गिरा

मुनस्यारी: मुनस्यारी तहसील में आपदा का कहर बरप रहा है। तहसील के जलथ गांव में भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया है। मकान में रहने वाले लोग बाल-बाल बचे। मुनस्यारी में भारी बारिश से रविवार की रात को जलथ गांव में विजय राम का मकान ध्वस्त हो गया। जिस समय मकान ध्वस्त हुआ उस दौरान मकान में विजय राम की पत्नी नारायणी देवी अपने तीन छोटे -छोटे बच्चों के साथ थी। मकान की छत हिलते ही उसने बच्चों के साथ बाहर दौड़ लगा दी। उसका पति विजय अपनी मां का इलाज कराने बाहर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी है।

chat bot
आपका साथी