Uttarakhand Weather News Update : जानिए कब से नैनीताल व अन्‍य जिलों में बन रहे हैं हिमपात के आसार

Uttarakhand Weather News Update मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिसंबर से कुमाऊं के मौसम के करवट बदलने की उम्मीद जताई है। दो दिसंबर को कुमाऊं के कुछ जिलों में बारिश व हिमपात हो सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:03 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:03 AM (IST)
Uttarakhand Weather News Update : जानिए कब से नैनीताल व अन्‍य जिलों में बन रहे हैं हिमपात के आसार
Uttarakhand Weather News Update : जानिए कब से नैनीताल व अन्‍य जिलों में बन रहे हैं हिमपात के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather News Update : मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिसंबर से कुमाऊं के मौसम के करवट बदलने की उम्मीद जताई है। दो दिसंबर को कुमाऊं के कुछ जिलों में बारिश व हिमपात हो सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़, बागेश्वर व चमोली जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश या हिमपात हो सकता है। जिसका असर नैनीताल में भी दिखने की संभावना है।

प्रमुख स्टेशनों का न्यूनतम तापमान

नैनीताल               7.3 डिग्री

अल्मोड़ा                3.4 डिग्री

मुक्तेश्वर              6.1 डिग्री

लोहाघाट               2.5 डिग्री

चम्पावत               3.5 डिग्री

पिथौरागढ़             7.8 डिग्री

बागेश्वर                8.6 डिग्री

हल्द्वानी              15.6 डिग्री

पंतनगर               11.0 डिग्री

बारिश की संभावना से पहले तापमान में तेजी

दिसंबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन उससे पहले तापमान में तेजी आई है। रविवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोहाघाट व चम्पावत में जरूर तापमान में कमी आई है। जिले के दोनों स्थानों पर पारा दो से तीन डिग्री के बीच बना हुआ है। हल्द्वानी के तापमान में दो डिग्री की तेजी आई है। पंतनगर का तापमान दूसरे दिन भी उसी स्थान पर बना हुआ है। अल्मोड़ा के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।

नेकी की दीवार पर गर्म कपड़े जमा करने की अपील

चम्पावत जिले के लोहाघाट के मीना बाजार में विगत चार वर्षों से चल रही नेकी की दीवार संस्था ने लोगों से पुराने व छोटे पड़ चुके अपने व बच्चों के गर्म कपड़ों को संस्था कार्यालय में दान करने की अपील की है। नेकी की दीवार के माध्यम से इन कपड़ों को जाड़े से बचने के लिए जरूरतमंदों को प्रदान किया जाता है। नेकी की दीवार के संस्थापक राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव राजू गड़कोटी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

श्वास और दिल के मरीजों को ठंड से बचना जरूर

जाड़े के मौसम में लोगों को ठंड से बचना जरूरी होता है। इन दिनों सुबह शाम हो रही ठंड लोगों को परेशान करने लगी है। खासकर श्वास एवं हृदय के मरीजों के सामने ठंड से बचकर रहना चुनौती बन गया है। सुबह और शाम वाकिंग के लिए जाने वाले बुजुर्गों को भी ठंड के चलते परेशानी होने लगी है। डाक्टरों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए धूप का अधिक से अधिक सेवन करने और ठंडी तासीर वाली चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी है। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक डा. सुधाकर गंगवार का कहना है कि बुजुर्गों को धूप निकलने के बाद ही सुबह की सैर पर निकलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी