Nainital Weather News Update : फिर बदल रहा मौसम, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों का हाल

Nainital Weather News Update कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा। उत्तरी हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। नैनीताल का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री पहुंच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:00 AM (IST)
Nainital Weather News Update : फिर बदल रहा मौसम, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों का हाल
Nainital Weather News Update : फिर बदल रहा मौसम, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों का हाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital Weather News Update : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा। उत्तरी हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। नैनीताल का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री पहुंच गया। हल्द्वानी का न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री कम होकर 14.1 डिग्री पहुंच गया। मौसम में फिर से बदलाव के साथ बारिश व हिमपात की संभावना है। ऐसे में तापमान दो से तीन डिग्री और कम हो सकता है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पांच व छह दिसंबर को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। 2500 मीटर व उससे ऊंची चोटियों पर मध्यम स्तर का हिमपात होने की संभावना है। हिमपात की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

सड़कों पर बर्फ जमा होने से आवागमन बाधित होने, बिजली व दूरसंचार सेवा बाधित होने की संभावना जताई है। संबंधित विभागों को आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है। सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। सात दिसंबर के बाद ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में हल्का कोहरा छा सकता है।

ठंड से बचाव के उपाय सुझाए

मौसम विज्ञान बिक्रम सिंह ने बताया कि हिमपात की वजह से ठंड बढऩे पर शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारी वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ठंड में लंबे समय तक रहने से बचें। भारी कपड़े की एक परत के बजाय ढीले व हल्के वजन के गरम ऊनी कपड़े पहनने चाहिए। ठंड से बचाव के लिए सिर, गर्दन, हाथ व पैर की उंगलियों को कवर करें।

रविवार को संभावित तापमान

स्थान        अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी     26.0           14.0

नैनीताल    18.0            7.0

मुक्तेश्वर     17.0            6.0

अल्मोड़ा     24.0           7.0

पिथौरागढ़   21.0           7.5

chat bot
आपका साथी