Kumaon Weather Update : आज इस जिले में बूंदाबादी और यहां ओले पड़ने के आसार

Kumaon Weather Update वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का प्रभावी सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है। मंगलवार को कुमाऊं में कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 07:21 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 07:21 AM (IST)
Kumaon Weather Update : आज इस जिले में बूंदाबादी और यहां ओले पड़ने के आसार
Kumaon Weather Update : आज इस जिले में बूंदाबादी और यहां ओले पड़ने के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: Kumaon Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का प्रभावी सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है। मंगलवार को कुमाऊं में कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। अल्मोड़ा, चम्पावत व नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने या आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं कहीं पर तेज अंधड़ चल सकता है। कुमाऊं में शेष जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले तीन-चार दिन मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऐसे में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। 

हल्द्वानी, अल्मोड़ा के तापमान में गिरावट

सोमवार व मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। विशेषकर हल्द्वानी व अल्मोड़ा जिले में तापमान में गिरावट होने से तपिश से राहत मिली है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 32.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। अल्मोड़ा के तापमान में 5.0 डिग्री की कमी आई है। मंगलवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

दो दिन बाद फिर बढ़ने लगेगा तापमान

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तापमान से राहत मिलेगी। आने वाले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। अप्रैल पहले सप्ताह में तराई-भाबर में तापमान 34.0 डिग्री के पार पहुंच सकता है। पर्वतीय क्षेत्र में भी तापमान बढ़ने लगेगा। 

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन     अधिकतम  न्यूनतम 

हल्द्वानी     32.4      16.5

नैनीताल    23.1      10.0

मुक्तेश्वर    20.0      5.4

अल्मोड़ा    24.2      8.6

चम्पावत    22.7      6.0

पिथौरागढ़  25.2      8.1

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी