Kumaon Weather News Update : अक्टूबर पहले सप्ताह फिर बारिश के आसार

Kumaon Weather News Update मानसून की विदाई का समय हो चुका है लेकिन कुमाऊं में अभी भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:34 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:34 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : अक्टूबर पहले सप्ताह फिर बारिश के आसार
Kumaon Weather News Update : अक्टूबर पहले सप्ताह फिर बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : मानसून की विदाई का समय हो चुका है, लेकिन कुमाऊं में अभी भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अक्टूबर पहले सप्ताह में मानसून अधिक मजबूत होने की संभावना है। विशेषकर दो व तीन अक्टूबर को कुमाऊं के चम्पावत, नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है।

स्टेशन                  अधिकतम तापमान      न्यूनतम

ऊधमसिंह नगर      36 डिग्री                     23

हल्द्वानी               33.5 डिग्री                  23.7

नैनीताल                29.7 डिग्री                 18.3

अल्मोड़ा                32.3 डिग्री                 18.3

बागेश्वर                34.2 डिग्री                 18.4

पिथौरागढ़             30.2 डिग्री                 17.7

मानसून बीतने का समय, मार्ग में फंसे वाहन नहीं निकले

पिथौरागढ़ जिले में अतिवृष्टि के कारण फंसे वाहन अभी तक नहीं निकले हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग जिले में मात्र तीन सीमा मार्गों को बंद बता रहा है दूसरी तरफ विकास खंड मुनस्यारी के तल्ला जोहार की आधा दर्जन सडकें तीन माह से अधिक समय से बंद हैं। मार्ग बंद होने से फंसे वाहन नहीं निकल पाने से वाहन स्वामियों और चालकों के घरों पर भुखमरी की नौबत आ चुकी है। मुनस्यारी के तल्ला जोहार में एक मार्ग है हुपुली - सुुंदरीनाग। यह मार्ग जून अंतिम सप्ताह में बंद हो गया था। मार्ग बंद होने से कोट्यड़ा गांव निवासी दीवान सिंह का वाहन फंस गया। वहीं, नैनीताल जिले की सड़कों की स्थिति अभी ठीक है।

chat bot
आपका साथी