Kumaon Weather Update : पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, शनिवार से बारिश में कमी व तापमान में आएगी तेजी

Kumaon Weather Update पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ का कुछ प्रभाव शुक्रवार को भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अनेक हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:10 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, शनिवार से बारिश में कमी व तापमान में आएगी तेजी
Kumaon Weather Update : पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, शनिवार से बारिश में कमी व तापमान में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ का कुछ प्रभाव शुक्रवार को भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अनेक हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। विशेषकर नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिलों में बारिश होने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी आरके सिंह का कहना है कि उत्तर पूर्वी हवा चलने से तापमान में कमी आई है। शनिवार से बारिश में कमी व तापमान में तेजी आने की संभावना है। 

मुक्तेश्वर, नैनीताल में तीन डिग्री पहुंचा पारा

पश्चिमी विक्षोभ की अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मुक्तेश्वर में अप्रैल का न्यूनतम पारा पिछले दस वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री व न्यूनतम 3.1 डिग्री रहा। अप्रैल में मुक्तेश्वर का सबसे कम तापमान 5 अप्रैल, 1937 को माइनस 1.7 डिग्री रहा था। 

दस वर्षों में मुक्तेश्वर का न्यूनतम पारा 

वर्ष          पारा (तिथि)

2020        5.9 (03)

2019        5.8 (02)

2018       6.3 (08)

2017       5.5 (10)

2016       5.1 (08)

2015       3.5 (06)

2014       3.8 (03)

2013       4.8 (04)

2012       4.1 (12)

2011       4.7 (03)

बारिश से अल्मोड़ा व नैनीताल तर 

बीते 24 घंटों के दौरान कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान पिथौरागढ़ में 12.5 मिमी, चम्पावत में 20.5 मिमी, अल्मोड़ा में 24.5 मिमी, मुक्तेश्वर में 3.6 मिमी, नैनीताल में 24.2 मिमी, हल्द्वानी में 2.0 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन       अधिकतम    न्यूनतम 

हल्द्वानी      31.8        17.5

नैनीताल     24.8        3.0

मुक्तेश्वर     12.4        3.1

अल्मोड़ा      24.0        10.0

चम्पावत      24.0        8.3

पिथौरागढ़    18.7        8.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी