Kumaon Weather Update : पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, मैदान में अंधड़ कर सकता है परेशान

मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने या आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों व ऊधमसिंह नगर जिले में 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से झोंकेदार हवा चल सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 07:16 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, मैदान में अंधड़ कर सकता है परेशान
इस समय पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना हो चला है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ बारिश की संभावना लेकर आ रहा है। छह व सात अप्रैल को कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने या आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों व ऊधमसिंह नगर जिले में 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से झोंकेदार हवा चल सकती है।

सुबह-शाम के तापमान में गिरावट

कुमाऊं में पिछले तीन दिनों से तापमान सामान्य बना हुआ है। पूर्वी हवा अपने साथ ठंडक लेकर पहुंच रही है। इससे सुबह और शाम के तापमान में गिरावट हुई है। दोपहर में चटख धूप से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों की तापमान सामान्य के करीब हैं।

पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना

इस समय पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना हो चला है। दोपहर में 22 डिग्री तापमान राहत दे रहा है तो सुबह व शाम के समय गुनगुनी ठंड का अहसास हो रहा है। हिल स्टेशन मुक्तेश्वर व नैनीताल का तापमान 23 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अल्मोड़ा का तापमान थोड़ा ऊपर है। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान कम है तो नैनीताल में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      33.0         12.4

नैनीताल     23.0         11.0

मुक्तेश्वर     22.5         6.8

अल्मोड़ा     27.7         6.0

चम्पावत     20.6         10.0

पिथौरागढ़   24.6          8.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी