Nainital weather forecast : कुमाऊं में अधिकांश स्थानों में छाए बादल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में बारिश

विदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात बारिश हुई है। बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। नैनीताल में बादल छाए हुए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:41 AM (IST)
Nainital weather forecast : कुमाऊं में अधिकांश स्थानों में छाए बादल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में बारिश
विदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है।

हल्द्वानी, जेएनएन: विदाई से पहले मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात बारिश हुई है। बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। नैनीताल में बादल छाए हुए हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश के बाद सुबह के मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। बागेश्वर जिले में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई थी। मंगलवार रात्रि से ही इसका असर दिखाई देने लगा। बुधवार को कुमाऊ के सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं में कहीं कहीं पर तीव्र दौर के साथ भी बारिश हो सकती है। मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी आई है। जहां पिछले कई दिनों से धूप के कारण गर्मी बढ़ गई थी वहीं अब तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली है। 

chat bot
आपका साथी