Kumaon Weather News Update : मैदानी इलाकों में आज उमस करेगी बेहाल, गुरुवार से राहत लेकर आएगी बारिश

Kumaon Weather News Update उमस और गर्मी के कारण कुमाऊं के मैदानी इलाकों के लोग परेशान हो चुके हैं। बीते माह 20 मई के बाद से ही मानसून के रूठने के कारण बारिश नहीं हुई है। बीच में हुई छिटपुट बारिश से उमस और बढ़ा दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 07:51 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : मैदानी इलाकों में आज उमस करेगी बेहाल, गुरुवार से राहत लेकर आएगी बारिश
Kumaon Weather News Update : मैदानी इलाकों में आज उमस करेगी बेहाल, गुरुवार से राहत लेकर आएगी बारिश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :  उमस और गर्मी के कारण कुमाऊं के मैदानी इलाकों के लोग परेशान हो चुके हैं। बीते माह 20 मई के बाद से ही मानसून के रूठने के कारण बारिश नहीं हुई है। बीच में हुई छिटपुट बारिश से उमस और बढ़ा दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं मानसून को गति देने के अनुकूल बन रही है। बुधवार को मौसम में आंशिक बदलाव आएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं कहीं पर हल्की बारिश या एक-दो दौर की तेज बौछार पड़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में उमस बनी रह सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से मानसून गति पकड़ेगा। इस दौरान कुमाऊं के अनेक हिस्सों में बारिश की एक्टिविटी देखी जा सकती है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को परिस्थितियां बारिश के और अनुकूल हो जाएगी। आठ से 10 जुलाई के दौरान कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या कहीं कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।

सुबह बारिश, दिन में उमस ने किया बेहाल

मौसम में मामूली बदलाव आया है। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हल्द्वानी में सुबह हुई बारिश राहत लेकर आई, लेकिन दिन में उमस ने बेहाल किया। अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 37 पर पहुंच गया। सामान्य की अपेक्षा यह तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है, बुधवार का न्यूनतम पारा 21.1 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी तेजी आई है। नैनीताल से लगे हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंचा है। मंगलवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री व न्यूनतम 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी