Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिनों तक कुमाऊं में मौसम का हाल

Kumaon Weather News Update दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर मजबूत हुआ है। देशभर में कई मौसमी सिस्टम बने हुए हैं। इसकी वजह से कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। आगामी चार दिन मंडल के अधिकांश हिस्सों में बार‍िश हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:04 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:04 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिनों तक कुमाऊं में मौसम का हाल
Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिनों तक कुमाऊं में मौसम का हाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर मजबूत हुआ है। देशभर में कई मौसमी सिस्टम बने हुए हैं। इसकी वजह से कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना बताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून मजबूत होने की वजह से मंगलवार को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। चार से छह अगस्त के दौरान प्रदेश में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे या भारी बारिश होने की संभावना रहेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी        34.1             26.4

नैनीताल         23.0             12.0

मुक्तेश्वर        23.5            16.2

अल्मोड़ा         29.7             21.2

चम्पावत        26.2             19.0

पिथौरागढ़      29.1              18.2

राष्ट्रीय राजमार्ग टीम ने किया गांव का सर्वेक्षण

चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लाक के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आपदा प्रभावित क्षेत्र भारतोली गांव का एनएच के इंजीनियरों की टीम ने सोमवार को सर्वेक्षण किया। टीम ने आपदा से हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट तैयार की। बीते दिनों भारतोली के पास हुए भूस्खनल का भी इंजीनिरों की टीम सर्वे कर चुकी थी। अमीन रामीराम ने बताया कि भारतोली तोक में भूस्खलन से हुए नुकसान, वहां मौजूद मकानों, जमीन, पेड़ पौंधों का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट मुआवजे को लेकर भारत सरकार को भेजी जाएगी। इस दौरान दर्शन कठायत, गिरीश ढेक, राजकुमार शाह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी