Kumaon Weather Update : आज बारिश व बर्फबारी के आसार, पिथौरागढ़ में 1600 मीटर से ऊंचे स्थानों पर हिमपात संभव

Kumaon Weather Update कुमाऊं में मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व 22 मीटर से ऊंचे स्थानों पर हिमपात की संभावना है। पिथौरागढ़ जिले में 1600 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है। हिमपात के बाद ठंड बढऩे की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 07:16 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 07:16 AM (IST)
Kumaon Weather Update : आज बारिश व बर्फबारी के आसार, पिथौरागढ़ में 1600 मीटर से ऊंचे स्थानों पर हिमपात संभव
Kumaon Weather Update : आज बारिश व बर्फबारी के आसार, पिथौरागढ़ में 1600 मीटर से ऊंचे स्थानों पर हिमपात संभव

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : कुमाऊं में मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व 22 मीटर से ऊंचे स्थानों पर हिमपात की संभावना है। पिथौरागढ़ जिले में 1600 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है। हिमपात के बाद ठंड बढऩे की संभावना है। मौसम विज्ञान ने अगले दो दिन कुमाऊं में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

इधर, रविवार की बारिश के बाद सोमवार को मौसम ने निराश किया। दोपहर तक बादल छाए रहे। हल्द्वानी में आधे दिन बाद बादलों के बीच अच्छी धूप निकल आई। तापमान बढ़ा हुआ रहा। पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम 12.5 डिग्री रहा। पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव अभी बना हुआ है।

सोमवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन             अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी            21.2                12.5

नैनीताल           10.0                2.0

मुक्तेश्वर           12.6                 3.2

अल्मोड़ा           7.6                  0.0

पिथौरागढ़         14.1               3.9

चम्पावत           15.8               1.0

मुक्तेश्वर में सर्वाधिक बारिश

लंबे इंतजार के बाद रविवार को हुई बारिश ने धरती को संजीवनी मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 29.2 मिमी बारिश मुक्तेश्वर में रिकार्ड की गई। हल्द्वानी में 22 मिमी, पंतनगर में 12.5 मिमी, नैनीताल में 18.6 मिमी, अल्मोड़ा में 23.5 मिमी, पिथौरागढ़ में 21.6 मिमी व चम्पावत में 9.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

chat bot
आपका साथी