Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में फिर बारिश के आसार, अगले तीन दिनों के पूर्वानुमान पर डालें नजर

Kumaon Weather News Update कुमाऊं को बारिश का एक ओर दौर मिल सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से कुमाऊं में बारिश की संभावना बन रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:16 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:16 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में फिर बारिश के आसार, अगले तीन दिनों के पूर्वानुमान पर डालें नजर
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में फिर बारिश के आसार, अगले तीन दिनों के पूर्वानुमान पर डालें नजर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं को बारिश का एक ओर दौर मिल सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से कुमाऊं में बारिश की संभावना बन रही है। विशेषकर सोमवार 20 सितंबर से 22 सितंबर के दौरान कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कुछ जगह पर तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। सिंह ने बताया कि राज्य में कहीं कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी        32.0               24.2

रुद्रपुर            35.4               25.1

नैनीताल         25.7             17.0

चम्पावत        26.2             16.0

पिथौरागढ़      30.9            19.6

बागेश्वर        35.5            23.0

जागेश्वर        24.2           16.7

तराई-भाबर में फिर चढ़ा पारा

लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी देखी गई। विशेषकर मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ा है। हल्द्वानी में दो दिन में तीन डिग्री तापमान बढ़ गया है तो ऊधमसिंह नगर जिले में चार डिग्री पारा बढ़ा है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्यिसस पहुंच गया। रुद्रपुर का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में बादल छाने लगे। हल्द्वानी में दोपहर दो बजे के आसपास घने बादल घिर आए। एक बार बारिश की संभावना बनी, लेकिन फिर बादल बिखर गए। नैनीताल में शनिवार रात बूंदाबांदी हुई। 24 घंटे के दौरान 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

chat bot
आपका साथी