कल से कुमाऊं में फिर बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना, रहें अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने कम दबाव वाले क्षेत्र से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:52 PM (IST)
कल से कुमाऊं में फिर बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना, रहें अलर्ट
कल से कुमाऊं में फिर बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना, रहें अलर्ट

हल्द्वानी, जेएनएन : जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने कम दबाव वाले क्षेत्र से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने और 3000 मीटर, उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर बाद उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

रविवार को आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे लुढ़क गया। हल्द्वानी-पंतनगर में बीते शनिवार को पारा 23.9 डिग्री के आसपास रहा। जबकि मौसम बदलने के बाद रविवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 19.9 और न्यूनतम 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम 12.4 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी सर्द हवा चल रही है। जिससे ठंड में पिछले एक सप्ताह में इजाफा हुआ है।

रविवार को कहां कितना तापमान

क्षेत्र             अधिकतम  न्यूनतम

पिथौरागढ़   16.2          0.7

चम्पावत     14.8          2.5

बागेश्वर      16.2         0.7

नैनीताल      13.8         4.0

अल्मोड़ा      18.7         4.6

हल्द्वानी     19.9        11.6

कल के बाद बाद से तेज होगी बारिश

विक्रम सिंह, निदेशक, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को मैदानी जिलों की अपेक्षा पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि का असर ज्यादा रह सकता है। 19 को हल्की बारिश होगी। जबकि 20 फरवरी के बाद फिर से बारिश और ओलावृष्टि में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें : चाइना की तर्ज पर भारत में भी वेस्ट कुकिंग ऑयल से बनेगा डीजल, जानिए

यह भी पढ़ें : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, बाॅर्डर से आई मेजर चित्रेश के शहादत की खबर

chat bot
आपका साथी