छह द‍िन से अनशन पर डटे पालिकाध्‍यक्ष का 12 क‍िलो वजन कम, सफाई कर्मी समर्थन में उतरे

बजट की मांग को लेकर मुखर हुई पालिका बोर्ड का आंदोलन और उग्र हो गया है। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी शन‍िवार को छठे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। समर्थन में सभासदों का धरना प्रदर्शन भी जारी है। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी की हालत काफी बिगड़ गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:55 AM (IST)
छह द‍िन से अनशन पर डटे पालिकाध्‍यक्ष का 12 क‍िलो वजन कम, सफाई कर्मी समर्थन में उतरे
पांचवे द‍ि‍न भी अनशन पर डटे रहे नैनीताल के चेयरमैन

नैनीताल, जेएनएन: बजट की मांग को लेकर मुखर हुई पालिका बोर्ड का आंदोलन और उग्र हो गया है। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी शन‍िवार को छठे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। समर्थन में सभासदों का धरना प्रदर्शन भी जारी है। छह दिन से आमरण अनशन पर बैठने के कारण पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी की हालत काफी बिगड़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक जल्द उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया तो उनकी किडनी और लीवर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। सफाई कर्मचारियों ने भी उनके समर्थन में मोर्चा खोल दि‍या है। शन‍िवार को शहर से कूड़ा नहीं उठा। 

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एमएस दुग्ताल स्वास्थ्यकर्मियों के साथ परीक्षण के लिए धरना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष की शुगर बीपी समेत कई जांचे की।  उन्होंने बताया कि छह दिन के आमरण अनशन के बाद पालिकाध्यक्ष का करीब साढ़े 12 किलो वजन कम हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे से उनकी पेशाब भी बंद हो गई है जिससे उनकी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा शुगर लेवल भी गिरने लगा है। उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इधर पालिका अध्यक्ष अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं उन्होंने कहा है कि जब तक बजट जारी नहीं किया जाता वह अनशन जारी रखेंगे। इस दौरान सभासद राजू टांक, मोहन नेगी, पुष्कर बोरा, प्रेमा अधिकारी, रेखा आर्य, सुरेश चंद्र, निर्मला चंद्रा, दया सुयाल, सागर आर्य, गज़ाला कमाल आदि मौजूद रहे। 

कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा, सफाई व्यवस्था चरमराई

दो दिन से कार्यालयी कामकाज बंद रखने के बाद अब कर्मचारियों का विरोध तेज होने लगा है। निकाय कर्मचारी महासंघ को समर्थन देते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ भी विरोध प्रदर्शन पर उतर गया है। कर्मचारियों ने शहर में कूड़ा उठाने समेत तमाम सफाई संबंधी कार्य बंद ठप कर दिए हैं।  शनिवार को दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से पालिका परिसर में एकत्रित होकर पालिका प्रशासन और शासन की जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनके पुराने देयक और दो माह का वेतन नहीं मिलता तो कार्य बहिष्कार इसी तरह अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। इस दौरान ओम प्रकाश चौटाला, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, खीम सिंह राणा, सुनील खोलिया, गोपाल नेगी, रितेश कपिल, हंसादत्त बहुगुणा, ललित मोहन पांडे, मोहन सिंह चिलवाल, शोभा चौहान, दिनेश कटियार, सरस्वती लोहनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी