पहले दुष्‍कर्म से गर्भवती हुई... फिर शादी कर छोड़ दिया... अब पति व ससुराल वालों पर केस दर्ज

रामनगर में एक महिला ने अपने कथित पति व ससुराल वालों पर मारपीट शारीरिक शोषण जातिसूचक शब्दों और शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:46 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:39 PM (IST)
पहले दुष्‍कर्म से गर्भवती हुई... फिर शादी कर छोड़ दिया... अब पति व ससुराल वालों पर केस दर्ज
पहले दुष्‍कर्म से गर्भवती हुई... फिर शादी कर छोड़ दिया... अब पति व ससुराल वालों पर केस दर्ज

रामनगर, जागरण संवाददाता : रामनगर में एक महिला ने अपने कथित पति व ससुराल वालों पर मारपीट, शारीरिक शोषण, जातिसूचक शब्दों और शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित ने पहले उसके साथ दुष्‍कर्म जिससे वह गर्भवती हो गई। फिर हरियाणा सोनीपत ले जाकर शादी की। अब उसके घर वाले मुकर रहे हैं।  

ग्राम किशनपुर छोई निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2018 में उसकी दोस्ती सूरज कांबोज निवासी ग्राम हरीपुर नाथुपुर छोई के साथ राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई। कुछ समय बाद सूरज ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बना लिए और वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसने सूरज से शादी करने की बात कही तो उसने पहले गर्भपात कराने को कहा। गर्भपात कराने के बाद नाबालिग बताकर वह शादी से मुकर गया। फिर पांच मार्च को सूरज उसको सोनीपत हरियाणा ले गया और हिंदू रीतिरिवाजों से शादी कर ली। 

सात मार्च को सूरज ने गांव जाकर स्वजनों को शादी के लिए मनाने की बात कही और उसे अकेला छोड़कर सोनीपत से चला आया। पीडि़ता ने बताया कि वह भी कुछ दिनों बाद वह भी यहां आकर स्वजनों के साथ सूरज के घर पहुंची तो उसके घरवालों ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से कार्रवाई में मदद मांगी थी। पुलिस ने अब आरोपित सूरज कांबोज के खिलाफ दुष्कर्म व माता-पिता पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी