जागेश्‍वर धाम में अभद्रता मामले में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप व दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

जागेश्‍वर धाम में पुजारियों के साथ अभद्रता मामले में आंवला (बरेली मंडल) से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप व उनके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने प्रबंधक भगवान भट्ट की तहरीर पर सांसद कश्यप व उनके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:23 PM (IST)
जागेश्‍वर धाम में अभद्रता मामले में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप व दोस्तों पर मुकदमा दर्ज
जागेश्‍वर धाम में अभद्रता मामले में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप व दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

संस, जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) : जागेश्‍वर धाम में पुजारियों के साथ अभद्रता मामले में आंवला (बरेली मंडल) से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप व उनके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक से गालीगलौज व शिवधाम में अभद्रता प्रकरण के तूल पकड़ने और पुजारियों के मुखिया की ओर से बुधवार को विरोधस्वरूप जागेश्वरधाम व बाजार क्षेत्र को बंद रखे जाने के ऐलान पर हरकत में आए प्रशासन ने भाजपा सांसद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की।

इधर पुजारियों ने प्रकरण को देश दुनिया की आस्था से जुड़े सुप्रसिद्ध जागेश्वरधाम व पंडिताचार्यों का अपमान करार देते हुए कहा कि सांसद क्षमायाचना करें। पुजारियों ने राज्य व केंद्र सरकार से भी कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। साथ ही धाम में वीवीआइपी व वीआइपी संस्कृति समाप्त कर असलाह लेकर मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित करने की पुरजोर वकालत की है। इधर रविवार शाम पूजन अनुष्ठान के बाद पुजारियों ने मंदिर परिसर में धरना दे सांसद की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

पुजारियों में आक्रोश बरकरार

प्रबंधक ने समिति अध्यक्ष डीएम नितिन सिंह भदौरिया से शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया। एसडीएम मोनिका व तहसीलदार संजय कुमार ने रविवार को मंदिर पहुंच समिति का पक्ष लिया। पुजारियों से वार्ता कर पूरी जानकारी जुटाई। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने प्रबंधक भगवान भट्ट की तहरीर पर सांसद कश्यप व उनके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि पुजारियों में आक्रोश बरकरार है।

chat bot
आपका साथी