Lockdown : लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर रुद्रपुर में दो महिला समेत 14 पर केस दर्ज

लॉकडाउन में घोषित कर्फ्यू के बाद भी सड़कों पर घूमने वाली दो महिला समेत 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:50 PM (IST)
Lockdown : लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर रुद्रपुर में दो महिला समेत 14 पर केस दर्ज
Lockdown : लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर रुद्रपुर में दो महिला समेत 14 पर केस दर्ज

रुद्रपुर, जेएनएन : लॉकडाउन में घोषित कर्फ्यू के बाद भी सड़कों पर घूमने वाली दो महिला समेत 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कार समेत आधा दर्जन बाइक भी सीज कर दी है। बाद में उन्हें 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक जिले भर में कर्फ्यू घोषित है। बावजूद इसके लोग घोषित कर्फ्यू में घरों के बाहर निकलकर सड़कों पर टहल रहे हैं। कुछ अपने वाहनों से फर्राटे भर रहे हैं। शुक्रवार रात को पंतनगर पुलिस ने एसओ अशोक कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने कार सवार समेत आधा दर्जन से अधिक बाइक सवारों को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम काठगोदाम, नैनीताल, हल्द्वानी निवासी अकील हुसैन, पंतनगर निवासी पुनीत शर्मा, लालकुआं निवासी मनोज देवराड़ी, गोलगेट, नगला निवासी राकेश यादव बताया।

इसके अलावा पुलिस ने ओमेक्स निवासी हरप्रीत सिंह, राहुल सक्सेना, वर्षा दीक्षित, अखिल गिरधर, रविंद्र कुमार, शौर्य गर्ग, दिनकर शर्मा, नवराज सिंह, अमित अरोरा, मेघा बताया। पूछताछ में उनके पास पास भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने सभी का लाकडाउन उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। साथ ही कार समेत आधा दर्जन बाइक भी सीज कर दिए।

लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर बढ़ी सतपाल महराज की मुसीबत, कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब 

उत्तराखंड में छह जून से होगी गजराज की गणना, नर-मादा के ग्राफ पर रहेगा फोकस 

chat bot
आपका साथी