बागेश्वर में अनियंत्रित होकर कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि चालक को हल्की चोंटे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:48 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:48 PM (IST)
बागेश्वर में अनियंत्रित होकर कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
बागेश्वर में अनियंत्रित होकर कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि चालक को हल्की चोंटे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाहनों पर पुलिस का शिकंजा धीमा पड़ गया है। मंगलवार को होडा सिटी कार यूके04,क्यू, 0599 तेज गति से नगर से बिलौना की तरफ जा रही थी। सैंज के समीप ठंडी रोड में अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहन चालक मोहित दानू 24 वर्ष, वरुण 24 वर्ष, मोहित कुमार 21 वर्ष, गौरव सिंह गढ़िया 24 वर्ष सभी मंडलसेरा निवासी घटना में घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने कार गिरते ही रेस्क्यू का मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने चारों को कार से बाहर निकाला और एक आल्टो वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार चालक को कम चोटें हैं। जबकि अन्य के सिर और शरीर के अंदुरुनी हिस्सों में चोटें हैं। उनका उपचार चल रहा है।

घटना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ एसएसआइ खष्टी बिष्ट ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना मतलब घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार में चारों युवक थे और चालक का लाइसेंस भी चैक किया जा रहा है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी