फेसबुक पर फ्रेंडशिप करने के नाम पर हो सकता है धोखा, सक्रिय है ठगों का गिरोह

आप भी फेसबुक चला रहे हैं तो जरा सावधान रहें। फ्रेंडशिप करने के नाम पर आपको कहीं धोखा न मिल जाए। साइबर ठग लोगों को फेसबुक के माध्यम से निशाना बना रहे हैं। दोस्ती से नजदीकियां बढ़ाने के बाद ठगी की जा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:34 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:34 AM (IST)
फेसबुक पर फ्रेंडशिप करने के नाम पर हो सकता है धोखा, सक्रिय है ठगों का गिरोह
फेसबुक पर फ्रेंडशिप करने के नाम पर हो सकता है धोखा, सक्रिय है ठगों का गिरोह

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : आप भी फेसबुक चला रहे हैं तो जरा सावधान रहें। फ्रेंडशिप करने के नाम पर आपको कहीं धोखा न मिल जाए। साइबर ठग लोगों को फेसबुक के माध्यम से निशाना बना रहे हैं। दोस्ती से नजदीकियां बढ़ाने के बाद ठगी की जा रही है। दोस्‍ती के दौरान सबकुछ आपको वास्‍‍तविक लगेगा, लेकिन ठगे जाने के बाद पता चलेगा सबकुछ फ्रॉड था।

साइबर ठग लोगों को नए नए तरीके से अपने जाल में फंसा रहे है। ताजा मामला कुछ दिन पहले हल्द्वानी में सामने आया है। यहां पुलिस विभाग से रिटायर्ड एक कर्मचारी को फेसबुक पर अंजान विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने मित्रता स्वीकार की तो लुभावने मैसेज पहुंचने लगे। फिर क्या था महिला ने दोस्ती का प्रस्ताव रखकर नजदीकियां और बढ़ा ली। इसके बाद वीडियो कॉलिंग पर बात करने का सिलसिला शुरू हो गया। रिटायर्ड पुलिस कर्मी से महिला ने इंडिया आने की बात कही। कुछ दिन बाद उसने अपनी एक फोटो दिल्ली एयरपोर्ट की भेज दी। जिससे रिटायर्ड पुलिस कर्मी को यकीन हो गया।

महिला ने इसके बाद उनसे पहले आठ लाख और बाद में कुल 18 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी वह रुपये की डिमांड करती रही। 18 लाख रुपये जाने के बाद व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ। फेसबुक पर विदेशी महिलाओं के नाम से कई और लोगों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट के बाद मैसेज आ रहे हैं। इसके लेकर नैनीताल पुलिस जनजागरूकता अभियान चला रही है। इंटरनेट के माध्यम से अंजान लोगों से दोस्ती न करने की बात कही जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि फ्राड होने पर किस तरह से बचा जा सकता है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने लोगों से अपील की है कि फेसबुक डीपी में हर समय लॉक लगाकर रखें व आइडी को लॉक रखें। तांकि कोई फर्जी क्लोन या फोटो न चोरी कर सके। 

chat bot
आपका साथी