नए शहर में कर नहीं लगाने के निर्णय पर कैबिनेट मंत्री भगत का स्वागत

व्यापारियों ने कहा कि नए शहर में शामिल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कर नहीं लगाने का निर्णय लेकर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने हजारों कारोबारियों को राहत दी है। मंत्री भगत के सरल स्वभाव के साथ कार्यशैली की भी व्यापारियों ने प्रशंसा की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:54 PM (IST)
नए शहर में कर नहीं लगाने के निर्णय पर कैबिनेट मंत्री भगत का स्वागत
व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विधायक और काबीना मंत्री बंशीधर भगत का स्वागत किया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा ने विधायक और काबीना मंत्री बंशीधर भगत का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में मेयर नगर निगम जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, संघठन के संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रमोद गोयल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, ग्रामीण इकाई प्रभारी पवन जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

व्यापारियों ने कहा कि नए शहर में शामिल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कर नहीं लगाने का निर्णय लेकर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने हजारों कारोबारियों को राहत दी है। मंत्री भगत के सरल स्वभाव के साथ कार्यशैली की भी व्यापारियों ने प्रशंसा की। इस दौरान नगर इकाई के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मौलेखी, महिला उपाध्यक्ष भागीरथी जोशी, महिला सचिव मोनिका शर्मा महामंत्री प्रताप जोशी, संघठन मंत्री गोविंद उपाध्याय, प्रचार मंत्री भूपेंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, जिला सचिव विजय बिष्ट ने मंत्री भगत का साल उड़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया। 

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, प्रदेश मंत्री शांति जीना, रूपेंद्र नागर, कालाढूंगी से जनक राज उत्पल, भगवत बिष्ट, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, शुरभि महरोत्रा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, देवल्चोड़ अध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे, महानगर युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, नंदकिशोर कर्नाटक, क्षेत्रीय पार्षद धीरज पांडे सहित दर्जनों  व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्धन पांडे ने किया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता इकाई प्रभारी पवन जोशी, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी