पेयजल मंत्री चुफाल के सामने नैनीताल में लोगों ने उठाई पानी बिल और बहते सीवर की समस्या

देहरादून जाने से पूर्व कुछ समय तक के लिए नैनीताल में रुके पेयजल कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के सामने शहर में पानी के बिल में अनियमितता और खुले में बह रही सीवर की समस्या जोर-शोर से उठी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 02:26 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 02:26 PM (IST)
पेयजल मंत्री चुफाल के सामने नैनीताल में लोगों ने उठाई पानी बिल और बहते सीवर की समस्या
पेयजल मंत्री चुफाल के सामने नैनीताल में लोगों ने उठाई पानी बिल और बहते सीवर की समस्या

नैनीताल, जागरण संवाददाता : देहरादून जाने से पूर्व कुछ समय के लिए नैनीताल में रुके पेयजल कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के सामने शहर में पानी के बिल में अनियमितता और खुले में बह रही सीवर की समस्या जोर-शोर से उठी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत मिलने के बाद वह संबंधित जानकारी अधिकारियों से मामले की जानकारी ले ही रहे थे कि क्लब पहुँचे व्यापारियों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसे माहौल गरमा गया। शिकायत मिलने के बाद मंत्री भी जल्द समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दे गए। बोले कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नैनीताल में नया अधिकारी भेजा जाएगा।

बता दें कि देहरादून दौरे पर निकले कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का नैनीताल में दो घंटे का विश्राम कार्यक्रम निर्धारित था। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे चुफाल नैनीताल क्लब पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस के बाद कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनके सामने शहर और समीपवर्ती क्षेत्रो में जलसंस्थान द्वारा दिए जा रहे भारी भरकम पानी की बिलों की समस्या रखी। साथ ही शहर में विभिन्न क्षेत्रों में बह रहे सीवर की समस्या को प्रमुखता से रखा। शिकायत सुनने के बाद चुफाल जलसंस्थान अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय से इसको लेकर जानकारी ले ही रहे थे कि क्लब परिसर पहुंचे व्यापारियों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर जल स्थान और अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

जिस पर चुफाल को बैठक छोड़ चुफाल के बीच जाना पड़ा। चुफाल ने आश्वाशन दिया कि जल्द संबंधित समस्या का समाधान करने के साथ ही अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द नया अधिकारी नैनीताल भेजा जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, मोहन नेगी, मनोज जोशी, पूरन मेहरा, आशु उपाध्याय, संजय कुमार, मनोज तिवारी, विक्रम राठौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी