बस व कार में आमने-सामने भिड़ंत, यात्री सुरक्षित

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑल्टो कार को चपेट में ले लिया। संयोगवश कार चालक समेत चार यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना से हाईवे पर घंटे भर जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 05:52 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:18 AM (IST)
बस व कार में आमने-सामने भिड़ंत, यात्री सुरक्षित
बस व कार में आमने-सामने भिड़ंत, यात्री सुरक्षित

संवाद सूत्र, गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑल्टो कार को चपेट में ले लिया। संयोगवश कार चालक समेत चार यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना से हाईवे पर घटे भर जाम भी लगा रहा। इस दौरान वाहनों में फंसे बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे।

अल्मोड़ा निवासी कमल रावत शुक्रवार को आल्टो कार संख्या यूके 01 टीए 2160 में तीन यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। वह गरमपानी बाजार के समीप पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 3013 ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास से गुजर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बदहवास यात्रियों को लोगों ने ढांढस बंधाया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आल्टो कार में सवार सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। संयोग से किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची। हाईवे पर दुर्घटना होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में सवार खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हो गए। सर्दी में जाम में फंसे कुछ लोगों के बीच वाहन आडे़-तिरछे लगाने को लेकर झड़पें भी हुई। इससे आवाजाही कर रहे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। बाद में करीब एक घटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। लोगों ने बताया कि आएदिन इस तरह के हालातों से गुजरना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते हैं और फिर जाम में फंसकर लोग परेशान होते हैं। लोगों ने पुलिस ने व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस पहल की मांग की है।

chat bot
आपका साथी