ऊधमसिंह नगर में पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, मौके पर पीएसी तैनात

पानी निकालने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे में चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए स्वजनों ने ग्रामीणों के साथ महतोष पुलिस चौकी में थानाध्यक्ष का घेराव कर आक्रोश जताया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 09:23 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, मौके पर पीएसी तैनात
पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

संवाद सूत्र, गदरपुर ऊधमसिंह नगर : नाली का पानी निकालने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे में चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए स्वजनों ने ग्रामीणों के साथ महतोष पुलिस चौकी में थानाध्यक्ष का घेराव कर आक्रोश जताया। माहौल बिगडऩे पर पुलिस एवं पीएसी के जवान पहुंच गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात किए गए हैं।

ग्राम रतनपुरा में तीन अगस्त को गांव के ही प्रवेश पुत्र पनेश्वरी लाल और रोशन पुत्र श्याम के परिजनों के बीच नाली का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष के प्रवेश, नरेश पुत्र परमेश्वरी लाल व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का रोशन घायल हो गया। घायलों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नरेश की गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेेेेेफर कर दिया था। हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। शुक्रवार की देर रात नरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन बीतने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल है। ग्रामीणों ने स्वजनों के साथ शनिवार को महतोष पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस चौकी के घेराव की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी, पुलिस उप निरीक्षक शंकर ङ्क्षसह रावत, हरङ्क्षवदर कुमार, जगदीश चंद्र तिवारी एवं एलआइयू प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद रिजवान खान के साथ पुलिस एवं पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने शव थाने में रखकर धरना प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घेराव करने वालों में गगनदीप ङ्क्षसह, भगवान ङ्क्षसह, अर्जुन कुमार, दौलत कुमार, सुनील कुमार, मनीराम, राम प्रसाद, करन, रेखा, मंजू नीलू, शोभा, रूबी, संगीता, सुनीता गुड्डी, रामकली शामिल थे।

आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने नरेश और उसके परिवार वालों के ऊपर हमला करने वाले आरोपितों को तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। जबकि उसी दिन मृतक नरेश की भाभी मिथलेश पत्नी प्रवेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंप कर रोशन, उसकी पत्नी पूनम, मां शांति देवी, पुत्र रवि और पुत्रियों अंजलि व संजलि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मिथलेश का आरोप है पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को मृतक की भाभी मिथलेश की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ धारा 323, 325, 504, 506, 147 मेंं मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े लोग

मृतक के स्वजन मुआवजा मिलने पर ही अंतिम संस्कार पर अड़े गए। पुलिस ने स्वजनों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ग्राम रतनपुरा पहुंचे और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे बात की और स्वजनों को शोक संवेदना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी