रुद्रपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल

बिंदुखेड़ा गांव निवासी गुरदयाल सिंह और जसवंत सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शनिवार दोपहर दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आमने सामने आ गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:17 PM (IST)
रुद्रपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जमीन के विवाद में बिंदुखेड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान धारदार हथियार भी चले। यहीं नहीं टैक्टर से रौंदने का भी प्रयास किया गया। जिससे दोनों पक्षाें के सात महिला और पुरुष घायल हो गए। बाद में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस जांच कर रही है।

बिंदुखेड़ा गांव निवासी गुरदयाल सिंह और जसवंत सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शनिवार दोपहर दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आमने सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी डंडे और लोहे की राड लेकर हमला कर दिया। इससे 72 वर्षीय गुरदयाल सिंह पुत्र नारायण और उनका पुत्र 42 वर्षीय बलविंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा गुरदयाल सिंह की 30 वर्षीय पुत्री आशा कौर भी हमले में घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष की 62 वर्षीय जसविंदर कौर, 22 वर्षीय जोगेंद्र सिंह, 60 वर्षीय सोहरन कौर एवं जसवंत सिंह भी हमले में घायल हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

गुरदयाल सिंह और उसके पुत्र बलविंदर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में एक पक्ष के गुरदयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोप लगाया कि वह अपने पुत्र के साथ दोपहर को घर के आगे खड़े हैरो को हटाकर सफाई कर रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के जसवंत सिंह पक्ष का आरोप है कि गुरदयाल पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। साथ ही उन पर टैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी